सीवान: पंचायत चुनाव से पहले डीएम-एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखा

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
वेयरा हाउस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network

वेयरा हाउस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network

सीवान में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की समीक्षा की.

विज्ञापन

सीवान: आगामी पंचायत निर्वाचन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से भंटापोखर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का नियमित मासिक निरीक्षण किया.

सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की. यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किया गया, जिसके तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नियमित रूप से ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा का निरीक्षण करते हैं.

सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की हुई जांच

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर उन्हें हर समय सतर्क और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया.

'ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी'

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने वेयरहाउस में प्रवेश-निकास व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण, निगरानी प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया.

सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही सभी सुरक्षा प्रबंधों की नियमित मॉनिटरिंग और समय-समय पर समीक्षा करने को कहा.

'निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सर्वोच्च प्राथमिकता'

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से समय-समय पर वेयरहाउस का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाता है.

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे. जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा और ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन