अरवल सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में भगवानपुर हाट सीएचसी की ओपीडी सेवा रही बंद

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

बंद ओपीडी के कारण सन्नटा पड़ा अस्पताल. | Prabhat Khabar Network

बिहार चिकित्सक संघ के आह्वान पर भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी सेवा बुधवार को बंद रही. अरवल के सिविल सर्जन पर हमले की घटना के विरोध में डॉक्टरों ने अपना आक्रोश जताया है.

विज्ञापन

Siwan News: अरवल के सिविल सर्जन पर हुए हमले और मारपीट की घटना के विरोध में बिहार चिकित्सक संघ के आह्वान पर बुधवार को भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी सेवा बंद रही. चिकित्सकों ने घटना के प्रति कड़ा आक्रोश जताते हुए आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉ. रविरंजन के नेतृत्व में बंद रही ओपीडी

बिहार चिकित्सक संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं बसंतपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. रविरंजन के नेतृत्व में चिकित्सकों ने भगवानपुर हाट सीएचसी पहुंचकर ओपीडी सेवा बंद कराई. इस दौरान डॉक्टरों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

डॉक्टरों में है गहरा आक्रोश

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने कहा कि अरवल के सिविल सर्जन पर हुए हमले से पूरे बिहार के चिकित्सकों में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि घटना के इतने समय बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण चिकित्सकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है.

डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बिहार चिकित्सक संघ हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी, चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन कर रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक चिकित्सकों का विरोध जारी रहेगा.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन