सीवान : विधायक के इस्तीफे की पेशकश के बाद, चीनी मिल की जमीन पर रुका निर्माण कार्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2018 8:39 AM
सीवान : जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के इस्तीफे की पेशकश के बाद चीनी मिल की जमीन पर हो रहे पक्का निर्माण कार्य को रोक दिया. साथ ही सीमांकन को लेकर हुए विवाद में नामजद व अज्ञात की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गयी है. वहीं, बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने […]
सीवान : जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के इस्तीफे की पेशकश के बाद चीनी मिल की जमीन पर हो रहे पक्का निर्माण कार्य को रोक दिया. साथ ही सीमांकन को लेकर हुए विवाद में नामजद व अज्ञात की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गयी है.
वहीं, बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. अध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों के हित में सरकारी जमीन नीलाम होने के विरोध में त्यागपत्र दिया है, उसका समाधान किया जायेगा. सिंह ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई है.
विधायक का इस्तीफा नहीं होगा मंजूर : वशिष्ठ : पटना. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी विधायक श्याम बहादुर सिंह का इस्तीफा वह मंजूर नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि श्याम बहादुर सिंह की जो शिकायत या समस्या है, उसका समाधान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










