पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया

Updated at : 20 Sep 2018 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया

सीवान : बिहार के सीवान में गुठनी थाने के कुड़ेसर गांव में बुधवार को पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने परिवार वालों की सहयोग से पत्नी के उपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दिया. गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना जब महिला के मैके के […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में गुठनी थाने के कुड़ेसर गांव में बुधवार को पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने परिवार वालों की सहयोग से पत्नी के उपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दिया. गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना जब महिला के मैके के लोगों को दिया तो उसके पिता व भाइयों ने झुलसी महिला को पहले उपचार के लिए गुठनी पीएचसी उसके बाद सीवान सदर अस्पताल को ले गये. सदर अस्पताल जाने के क्रम में उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

मृतका का नाम हीरामोती देवी है जो कुड़ेसर निवासी हरेंद्र यादव की पत्नी थी. दरौली थाने के डरैली मठिया निवासी रुदल यादव की पत्नी भागमती देवी ने बताया कि उसने करीब सात साल पहले अपनी बेटी की शादी हरेंद्र यादव से किया था. शादी में एक लाख रुपये तथा बाइक नहीं देने के कारण उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. भागमती देवी ने बताया कि इधर उसके दमाद हरेंद्र यादव का अपने रिश्ते की भाभी से अवैध संबंध हो गया. उसने बताया कि जब उसकी बेटी अवैध संबंधों का विरोध करती तो पति सहित परिवार के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करते थे.

उसने बताया कि बुधवार को इसी बात को लेकर उसका दामाद पहले उसकी बेटी की पिटायी किया. इसके बाद घर वालों की सहयोग से उसकी बेटी के शरीर में आग लगाकर परिवार सहित सभी सदस्य फरार हो गये. उसने बताया कि जब वे लोग अपनी बेटी के घर पहुंचे तो वह आग से झुलस कर कराह रही थी. घर का कोई सदस्य नहीं था. भागमति देवी के बयान पर दर्ज एफआइआर में पति हरेंद्र यादव, सास सुभा देवी, ननद संगीता, भैसूर सत्येंद्र यादव, रिकेश यादव, सरिता कुमारी तथा बीना देवी को आरोपित किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी क लिए छापेमारी कर रही है .

ससुरालपक्ष का आरोप, खुद को किया आग के हवाले
घटना के संबंध में ससुरालियों के अनुसार हीरामोती का पति हरेंद्र यादव राजस्थान में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. हरेंद्र सोमवार को ही राजस्थान से आया था और बुधवार को पत्नी हिरामोती को इलाज के लिये गुठनी ले गया था. गुठनी से आने के बाद पति-पत्नी दोनों में बहस होने लगी. हरेंद्र दीवाल में अपना सिर पटक मरने की कोशिश किया. असफल रहने पर उसने आत्महत्या करने का दूसरी बार प्रयास किया. लेकिन, तब तक हीरामोती अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क आग लगा ली. हरेंद्र ने जब पत्नी को आंगन में आग की लपेट में देखा तो बचाने दौड़ा और बचाने का भरपूर कोशिश की. बचाने के क्रम में वह भी काफी झुलस गयी.

दो मासूमबच्चों को छोड़ गयी मृतिका

गुठनी के कुड़ेसर गांव के हरेंद्र यादव यादव की पत्नी हीरामोती अपने दो मासूमों युवराज (5) व ऋषिराज (2) को छोड़ गयी. इधर, दोनों मासूम घटना से अनभिज्ञ मुहल्ले के बच्चों संग खेलने गये थे. हरेंद्र यादव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है. घर में मां व छोटी बहन मात्र है. पिता गुवाहाटी में प्राइवेट काम करते है.

ये भी पढ़ें…शिक्षिका को झांसे में लेकर शिक्षक ने बनाया शारीरिक संबंध, फोटो और वीडियो भी किया वायरल और फिर…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन