ePaper

अधिकारियों पर हमला मामले में 12 नामजद

Updated at : 08 Apr 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों पर हमला मामले में 12 नामजद

सोमवार को को प्रखंड के बड़का तेघड़ा गांव में केंद्रीय विद्यालय के भवन के लिए गैरमजुरवा भूमि का निरीक्षण करने अधिकारियों का दल गया था. जहां निरीक्षण कर लौट रहे सांसद व अधिकारियों पर अचानक ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर एवं डंडा से हमला कर दिया. इस संबंध में सीओ जितेंद्र पासवान ने तीन महिला सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. साथ ही 12 से 13 के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. सोमवार को को प्रखंड के बड़का तेघड़ा गांव में केंद्रीय विद्यालय के भवन के लिए गैरमजुरवा भूमि का निरीक्षण करने अधिकारियों का दल गया था. जहां निरीक्षण कर लौट रहे सांसद व अधिकारियों पर अचानक ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर एवं डंडा से हमला कर दिया. इस संबंध में सीओ जितेंद्र पासवान ने तीन महिला सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. साथ ही 12 से 13 के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाने में दिये आवेदन में अंचल अधिकारी ने कहा है कि 7 अप्रैल को करीब दो बजे अधिकारियों के साथ केंद्रीय विद्यालय की भूमि के चयन हेतु निरीक्षण के लिए बड़का तेघड़ा गया था. जैसे ही उक्त भूमि के चयन हेतु निरीक्षण करना शुरू किया गया ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इधर हमला मामले में सीओ के आवेदन पर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद किया है, जिसमें विशु यादव, मृत्युंजय यादव, शंकर यादव, सतीश यादव, मुन्ना यादव, लखमेंद्र यादव, मनोज यादव, रामजीत यादव, सुन्न यादव की पत्नी मीना देवी, बैजनाथ यादव की पत्नी बिंदु देवी, विंदु यादव की पत्नी फुलमति देवी, बैजनाथ यादव की पुत्री नेहा कुमारी शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि महाराजगंज सीओ के बयान पर थाना कांड संख्या-164/25 दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में सात नामजद यथा रामजीत यादव, विशू यादव, भांकर राय उर्फ शकर यादव, मुन्ना कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, नेहा कुमारी व बिंदु देवी तथा अप्राथमिक अभियुक्त रमेश यादव, नरेश यादव, मनीष कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, खुशबू कुमारी व सोनी कुमारी को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताते चलें कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि निरीक्षण के दौरान बड़ा विवाद हो गया. महाराजगंज प्रखंड के बड़का टेघड़ा गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अगुवाई में टीम भूमि निरीक्षण के लिए गांव पहुंची थी. टीम में केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर, प्रशासनिक पदाधिकारी भीम कुमार, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो अभय कुमार सिंह, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, सिविल सर्जन डॉ श्री निवास प्रसाद, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, केंद्रीय विद्यालय के सहायक पदाधिकारी आरके दास व अन्य अधिकारी शामिल थे. निरीक्षण के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से उनके काफिले पर हमला कर दिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन