प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, जब करने लगी निकाह की बात तो...

Updated at : 24 Aug 2018 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, जब करने लगी निकाह की बात तो...

सीवान : बिहार में सीवान के बनियापुरमें प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी करने के लिये दहेज का दबाव बनाये जाने को लेकर पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है. मामला थाने से सटे बनियापुर टोले अहरापर का है. दर्ज प्राथमिकी में […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार में सीवान के बनियापुरमें प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी करने के लिये दहेज का दबाव बनाये जाने को लेकर पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है. मामला थाने से सटे बनियापुर टोले अहरापर का है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि बगल के ही 25 वर्षीय युवक जावेद आलम के साथ विगत दो वर्षों से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी युवक के माता-पिता और बड़े भाई को भी थी तथा वे लोग मेरी शादी उक्त युवक के साथ कर देने की बात कहते थे. इस बीच युवक द्वारा प्यार-मोहब्बत का झांसा देकर कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया गया.

अब मैं जावेद से निकाह करने की बात कहती हूं, तो वह टाल-मटोल करते हुए अभिभावकों से बातचीत करने की बात कहने लगा. जिस बात को लेकर मेरे परिवार के लोग युवक के पिता मो.अब्बास, माता नुरैसा खातून बड़े भाई अरसे आलम से बातचीत करने के लिये गये, तो उक्त लोग दहेज में एक बाइक और पचास हजार रुपये नगद की मांग करने लगे. साथ ही उनलोगों द्वारा कहा गया कि जब तक मांगों की पूर्ति नही होगी. तब तक किसी भी परिस्थिति में निकाह नहीं होगी. जिसको लेकर पीड़िता और उसके परिजन काफी चिंतित है. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन