सीवान : बारिश की लेट-लतीफी से किसान परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 12:14 AM
विज्ञापन
सीवान : आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव का खेल चलता रहा. बादलों की आवाजाही बारिश नहीं बन सके हैं. बारिश की इस लेट-लतीफी से पारा चढ़ने लगा है. साथ ही किसानों के चेहरे पर चिंता दिखने लगी है. एक तरफ किसान धान की बुआई में जुटे है. वहीं बारिश नहीं होने से […]
विज्ञापन
सीवान : आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव का खेल चलता रहा. बादलों की आवाजाही बारिश नहीं बन सके हैं. बारिश की इस लेट-लतीफी से पारा चढ़ने लगा है. साथ ही किसानों के चेहरे पर चिंता दिखने लगी है.
एक तरफ किसान धान की बुआई में जुटे है. वहीं बारिश नहीं होने से धान के बिचड़े सूख रहे है. पखवारे भर में पारे में हुई 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने लोगों को बेचैन कर दिया है.
तेज धूप लोगों का पसीना निकालती रही. बेचैन करने वाली उमस भरी गर्मी रात की नींद भी छिन ली है. न्यूनतम तापमान में भी सप्ताह भर में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया है. लोकल हिटिंग के कारण गर्मी असहनीय हो रही है. वहीं, आर्द्रता 78 से 57%के बीच रहा. पूर्वी हवा 13.2 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलती रही.
राहत भरी बारिश की संभावना नहीं : मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मॉनसूनी बारिश का माहौल तो वायुमंडल में बन रहा है, लेकिन बारिश से पहले ही यह मॉनसून कमजोर पड़ जा रहा है. ऐसे में बारिश की संभावना बादलों तक सिमट कर रह जा रही है.
फिलहाल राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न वायुदाब क्षेत्र की पट्टी बनी हुई है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से लेकर उड़ीसा के ऊपर एक कम हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक और बनने की भूमिका तैयार हो रही है.
दक्षिणी और पश्चिम एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. ऐसे में उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी तो हो सकती है, लेकिन राहत भरी बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बन सकती है.
ऐसे बढ़ रहा अधिकतम तापमान
10 जुलाई35.1 डिग्री सेल्सियस
11 जुलाई35.5 डिग्री सेल्सियस
12 जुलाई36.5 डिग्री सेल्सियस
13 जुलाई36.9 डिग्री सेल्सियस
14 जुलाई37.2 डिग्री सेल्सियस
15 जुलाई37.8 डिग्री सेल्सियस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










