लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे दंपति पर नेलकटर से हमला, घायल

Updated at : 08 Jul 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे दंपति पर नेलकटर से हमला, घायल

सीवान : सीतामढ़ी से आनंद विहार को जाने वाली ट्रेन में सीट पर बैठने को ले चैनवा स्टेशन पर दो यात्रियों के बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से आ रहे यात्री व उसके परिजनों ने चैनवा चढ़े यात्री की जमकर धुनाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन

सीवान : सीतामढ़ी से आनंद विहार को जाने वाली ट्रेन में सीट पर बैठने को ले चैनवा स्टेशन पर दो यात्रियों के बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से आ रहे यात्री व उसके परिजनों ने चैनवा चढ़े यात्री की जमकर धुनाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर पिटाई से आहत यात्री सीवान जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही मारपीट करने वाले यात्री व उसकी पत्नी पर पास में रखे नेलकटर के चाकू से गले व चेहरे पर वार कर दिया.

जिससे दोनों दंपति घायल हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में करा जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. मालूम हो कि मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा निवासी मो. नइम पुत्र मो. इलियास आनंद विहार के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस के जनरल कोच नंबर एनआर 08403 में परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से चढ़े. मो. नइम के साथ परिवार के नौ सदस्य सफर कर रहे थे. लिच्छवी एक्सप्रेस जैसे ही चैनवा स्टेशन पर पहुंची एक यात्री उनकी बोगी में सवार हुआ. इसके बाद मो.

नइम से सीट पर बैठने को ले विवाद हुआ. नइम व उसके परिवार के सदस्यों ने चैनवा से चढ़े यात्री की पिटाई कर दी. जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद जैसे ही सीवान जंक्शन पर ट्रेन पर पहुंची तो चैनवा निवासी युवक ने नेल कटर वाला चाकू निकाल कर नइम व उसकी पत्नी पर हमला बोल दिया. इस घटना में नइम के गाल व उसकी पत्नी के माथे पर चोटें आयी.

इसकी सूचना आरफीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को मिली. वे ट्रेन की बोगी में पहुंच घायल दंपति लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को सीवान जंक्शन पर लाया गया. जहां जीआरपी थाने पहुंच प्राथमिकी दर्ज करायी. नइम का टिकट नंबर 44315345 था जिस पर वह परिवार सहित यात्रा कर रहा था.
घायलावस्था में सीवान आरपीएफ ने सदर अस्पताल में कराया इलाज
चैनवा में सवार हुए यात्री से सीट को ले कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन