नशा समाज को दीमक की तरह कर रहा खोखला

Updated at : 27 Jun 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
नशा समाज को दीमक की तरह कर रहा खोखला

सीवान : जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित सरकारी कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को किया गया. शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों व छात्रों द्वारा प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी रंजीता के नेतृत्व में नशा […]

विज्ञापन

सीवान : जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित सरकारी कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को किया गया. शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों व छात्रों द्वारा प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी रंजीता के नेतृत्व में नशा से मुक्ति का शपथ पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया. जिले सभी प्रखंड में इस दौरान नशा नहीं करने का शपथ लिया गया. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है. माने वह दीमक की तरह समाज खोखला कर रहा है. दिन इस दानव का सामना करना पड़ रहा है और दिन-प्रतिदिन यह अधिक विकराल रूप धारण करता जा रहा है. उन्होंने नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग करने की अपील की.

प्रखंडों में भी अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर दिलायी गयी शपथ
सीवान. नशामुक्ति दिवस के मौके पर मंगलवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को नशा से पूरे समाज को मुक्त कराने की शपथ ली. इस मौके थानाध्यक्ष मुकेश कुमार कहा कि नशामुक्ति के संबंध में हमारा दायित्व अन्य विभागों से अलग हटाकर है, समाज की नजर हमारी हर गतिविधि पर है. उन्होंने कहा कि नशामुक्ति में हमारी
भूमिका अहम है.
इसका हमें ख्याल रखना चाहिए. इस मौके पर एसआईं अरविंद सिंह, केएन शर्मा, एएसआई मो. अनस, राजेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार, टीएन प्रसाद, आरसी पासवान सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे. गुठनी प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में शपथ दिलायी गयी. थाने में मिथिलेश कुमार ने अपने सभी कर्मियों को शपथ दिलाया. दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में नशा विमुक्ति दिवस पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ लिया. बीडीओ रीता कुमारी, सीओ अशोक कुमार चौधरी, रितेश कुमार, रविकांत पंडित न विनोद कुमार आदि ने शपथ लिया. तथा लोगों में नशा विमुक्ति की जागरूकता के लिए भी संकल्प लिया गया.
इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में एच एम रवींद्र कुमार, उमवि शेरही में एचएम योगेंद्र तिवारी, मवि दरौंदा में एचएम लालबाबू सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों में एचएम के नेतृत्व में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी ली शपथ. महाराजगंज थाना परिसर में थाना के इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस कर्मी, स्कूली छात्र व अन्य ग्रामीण लोगों के साथ नशामुक्ति दिवस मनाया. रघुनाथपुर प्रखंड परिसर में बीडीओ संतोष कुमार मिश्र ने प्रखंड व अंचल के सभी कर्मचारियों को एक साथ संकल्प दिलवाया. थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने भी संकल्प दिलवाया.
मौके पर पुअनि अमित सिंह, नंदगोपाल यादव, भारत राम, राजकुमार राम, धनेजर यादव, रामनरेश सिंह, प्रखंड परिसर में सीओ बृजबिहारी कुमार, बीएओ प्रभुनाथ मांझी, नवीन पांडे, रणधीर, ओमप्रकाश चौरसिया, एमओ कमलुद्दीन सहित सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. वहीं दरौली के प्रखंड परिसर में बीडीओ लालबाबू पासवान व थाना परिसर में जयमरायन राम के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने नशा नहीं करने व नहीं करने देने का संकल्प लिया. मौके पर सीओ संजीव कुमार सिन्हा, बीएओ विक्रमा मांझी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आजाद आलम, जितेंद्र गुप्ता, विष्णु शर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार रंजन, संजय प्रसाद, राजकुमार यादव, राजेश पंडित सहित अन्य पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे. हसनपुरा प्रखंड के संबंधित सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय अर्थात मवि उसरी, मवि, धनौती, मवि हसनपुरा, उमवि डीबी, मवि महुअल आदि विद्यालयों में मंगलवार को नशा मुक्ति दिवस पर एचएम द्वारा बच्चों से शपथ दिलायी. इस अवसर पर कृष्णदेव प्रसाद सिंह, कमलेश कुमार राम, विनोद कुमार, प्रिंस कुमार अजय, प्रह्लाद राम, सहित सभी एचएम व छात्र छात्रा उपस्थित रहे.
मैरवा प्रखंड परिसर में मंगलवार को नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों ने नशापान नहीं करने की शपथ ली. समारोह में बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीईओ पंकज कुमार, प्रभारी प्रधान सहायक प्रदीप मांझी समेत दर्जनों कर्मियों ने हिस्सा लिया. मैरवा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, परसिया बारी समेत दर्जनों विद्यालयों के छात्रों ने नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाले.
इस दौरान छात्रों ने नशा नहीं करने की अपील की. मौके पर सुनील दुबे, संजय पाठक, मनोज सिंह समेत सैकड़ों शिक्षकों ने हिस्सा लिया. नशामुक्ति दिवस पर नौतन थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाया. लकड़ीनबीगंज प्रखंड मुख्यालय में ओपी प्रभारी रवींद्र पाल और बीडीओ मोहम्मद अलाउद्दीन के नेतृत्व में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर शपथ दिलायी गयी.
मौके पर बीडीओ मोहम्मद अलाउद्दीन, बीईओ विनय शंकर दुबे, नितिन रोशन, राजेश कुमार, पंकज कुमार, बाल्मीकि सिंह, अनिल सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, केदार प्रसाद, बीरबल सिंह के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र व अभिभावक ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसी तरह सिसवन नशा मुक्ति दिवस पर संकल्प दिलवाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन