ePaper

सीवान : बेकाबू ट्रक की ठोकर से स्कूल जा रही छात्रा हवा में तीन मीटर उछली, जमीन पर गिरते ही तोड़ा दम

Updated at : 04 May 2018 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान : बेकाबू ट्रक की ठोकर से स्कूल जा रही छात्रा हवा में तीन मीटर उछली, जमीन पर गिरते ही तोड़ा दम

सीवान : मैंरवा थाने के गुठनी मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप एक बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को इतनी जोर से ठोकर मारी कि छात्रा हवा में करीब तीन मीटर ऊंची उछल गयी. जमीन पर छात्रा ने गिरते ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मैरवा पुलिस घटनास्थल […]

विज्ञापन

सीवान : मैंरवा थाने के गुठनी मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप एक बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को इतनी जोर से ठोकर मारी कि छात्रा हवा में करीब तीन मीटर ऊंची उछल गयी. जमीन पर छात्रा ने गिरते ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मैरवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, मैंरवा थाने के गुठनी मोड़ के शाही पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को बेकाबू ट्रक ने ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जोरदार थी कि छात्रा हवा में करीब तीन मीटर हवा में उछल गयी. छात्रा के जमीन पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया. मृत छात्रा की पहचान थाना क्षेत्र के बरासो गांव की 14 वर्षीय छात्रा फरहीन के रूप में हुई है, जो 9वीं कक्षा की छात्रा बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मैरवा पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है.

बोलेरो ने बाइक सवार बीडीसी को रौंदा, पीएचसी ले जाने के दौरान हुई मौत

वहीं, दूसरी ओर बसंतपुर स्थित स्टेट हाई-वे 73 पर शहरकोला बाजार के आगे एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को लोगो ने बसंतपुर पीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाइक सवार मृतक थाना क्षेत्र के करहीं और बसंतपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह उर्फ मुनि सिंह बताया जा रहा है. वहीं, बोलेरो चालक वाहन छोड़ फरार हो गया है. पुलिस पीएचसी पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन