सीवान में आम खरीदते समय झोला काटकर एक लाख रुपये की चोरी, बैंक से निकासी के बाद उचक्के ने दिया वारदात को अंजाम

सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: सीवान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति आम खरीद रहा था और उसी दौरान एक झोला काटने वाले ने उसके झोले से ₹1 लाख, चेकबुक और अन्य ज़रूरी कागजात उड़ा दिए. पुलिस सफेद शर्ट पहने एक संदिग्ध की तलाश कर रही है.
Siwan News: नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित भी मार्ट के पास शुक्रवार दोपहर झोला काटकर एक लाख रुपये की चोरी कर ली गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी अमल किशोर यादव हैं.
केनरा बैंक से निकाले थे एक लाख रुपये
जानकारी के अनुसार अमल किशोर यादव ने बबुनिया मोड़ स्थित केनरा बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे. रुपये झोले में रखकर वह घर लौट रहे थे. इसी दौरान भी मार्ट के पास एक ठेले पर आम खरीदने के लिए रुक गए.
आम खरीदने में व्यस्त थे, उचक्के ने काट दिया झोला
आम खरीदने में व्यस्त रहने के दौरान एक उचक्के ने ब्लेड से उनका झोला काट दिया और उसमें रखे एक लाख रुपये, चेकबुक, पासबुक तथा अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया. कुछ देर बाद जब अमल किशोर यादव की नजर झोले पर पड़ी तो वह फटा हुआ था और उसमें रखा सारा सामान गायब था. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके.
सफेद शर्ट पहने युवक पर शक
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक संदिग्ध युवक सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था. पुलिस उसी आधार पर उसकी पहचान कर तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










