पड़ोसी युवक ने युवती से कहा- मेरी मां तुम्हें बुला रही है, उसके बाद...

Updated at : 26 Apr 2018 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने युवती से कहा- मेरी मां तुम्हें बुला रही है, उसके बाद...

सीवान: नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पड़ोस के युवक द्वारा एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है . सूचना मिलते हैं महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित छात्रा के ज्ञान पर एक मामला कांड संख्या 21/ 18 दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए […]

विज्ञापन

सीवान: नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पड़ोस के युवक द्वारा एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है . सूचना मिलते हैं महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित छात्रा के ज्ञान पर एक मामला कांड संख्या 21/ 18 दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . महिला थाने की पुलिस का कहना है कि किशोरी सोमवार को दोपहर में अपने पड़ोसी के घर गयी थी. उसी दौरान पड़ोस का युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया घटना के बाद आरोपी युवक फरार है . आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

नौतन थाना क्षेत्र के नारायण पुर गांव निवासी 14 वर्षीय पीड़िता ने अपने गांव के ही अमन सिंह पर धोखा से बुला कर बलात्कार करने का मामला महिला थाना में दर्ज करायी है . उसने अपने बयान में कहा है कि गांव का ही अमन सिंह मेरे घर बुलाने आया कहा कि मेरी मां तुम्हें बुला रही है . क्योंकि मेरी बहन बाजार चली गयी है . उसके बुलावे पर मैं उसके घर गयी और पूछी कि तुम्हारी मां कहा है तो उसने बोला कि घर में है . जब मैं घर में देखने गयी तो उसकी मां नहीं थी . उसने जबरन किवाड़ बंद कर मेरे साथ बलात्कार किया . जब मैंने शोर-गुल करना शुरू किया तो उसने मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया .

यह भी पढ़ें-
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने रची बाप के खिलाफ खौफनाक साजिश, जानें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन