बिहार : सीवान के हसनपुरा में व्यवसायी पर अपराधियों ने बरसाये बम, बाल-बाल बचे

सीवान : बिहार में सीवान के हसनपुरा में एमएच नगर थाना के हसनपुरा बड़ी बाजार समीप गुरुवार की शाम तकरीबन 7:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने अरंडा निवासी भृगुनाथ प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र रवि कुमार पर बम मार कर जानलेवा हमला किया. लेकिन, इस घटना में वह बाल-बाल बच गया. बम की आवाज सुनकर लोग […]
सीवान : बिहार में सीवान के हसनपुरा में एमएच नगर थाना के हसनपुरा बड़ी बाजार समीप गुरुवार की शाम तकरीबन 7:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने अरंडा निवासी भृगुनाथ प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र रवि कुमार पर बम मार कर जानलेवा हमला किया. लेकिन, इस घटना में वह बाल-बाल बच गया. बम की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गये. बम फटने के बाद वहां धूआं से आसपास दिखाई नहीं दे रहा था. बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपनी दुकान बढ़ा रहा था. तभी दुकान के पीछे से अपराधियों ने जान मारने की नीयत से बम से हमला कर किया. जिसमें दुकानदार बाल बाल बच गया.
घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटना स्थल पहुंच कर जांच में जूट गये. बताया जा रहा है कि सन 2000 में भी अपराधियों ने रवि के पिता भृगुनाथ प्रसाद पर बम मार कर जानलेवा हमला किया था. जिसमें वह बाल-बाल बच गये थे. फिलहाल पुलिस मामले में युवक से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










