मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 9:13 PM
थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के नजदीक मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
बेलसंड. थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के नजदीक मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मुजफ्फरपुर में प्राथमिक उपचारोपरांत डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पताही पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी विनोद साह के 19 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के रूप में की गयी है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से ठोकर मारने वाले का मोटरसाइकिल थाने ले आयी है. वह फरार बताया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










