बेलसंड में मालवाहक टेंपो की टक्कर में युवक की मौत

Updated at : 08 Jul 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
बेलसंड में मालवाहक टेंपो की टक्कर में युवक की मौत

जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के बेलसंड-सीतामढ़ी मुख्य पथ में घुसुकपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम मालवाहक टेंपो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बेलसंड. जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के बेलसंड-सीतामढ़ी मुख्य पथ में घुसुकपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम मालवाहक टेंपो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी मो जाकिर के पुत्र मो असगर उर्फ छेदी(18 वर्ष) के रुप में की गयी है. गंभीर रुप से जख्मी मो शहाबुद्दीन(19 वर्ष) एवं मो इस्माइल(18 वर्ष) को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों जख्मी युवकों को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में दोनों युवकों का उपचार चल रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया तथा पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक देर शाम बेलसंड बाजार से चंदौली गांव स्थित घर लौट रहा था. इसी क्रम में घुसुकपुर गांव के पास मालवाहक टेंपो व युवकों की बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें असगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने टेंपो व बाइक जब्त कर टेंपो चालक को हिरासत में लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन