बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मृत युवक महिसौथा गांव निवास किशोरी मंडल के पुत्र अरुण मंडल (32 वर्ष) था.
बोखड़ा. महिसौथा निवासी युवक की मौत शनिवार को दरभंगा जिले के जाले-भरवारा पथ में श्याम चौक के पास सड़क हादसे में हो गयी. मृत युवक महिसौथा गांव निवास किशोरी मंडल के पुत्र अरुण मंडल (32 वर्ष) था. वह शनिवार की दोपहर दरभंगा जिले के भरवारा गांव स्थित अपनी बहन के यहां से बाइक से अपने घर महिसौथा लौट रहा था. इसी दौरान भरवारा एवं जाले पथ में श्याम चौक के पास मैजिक एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक तीन भाई व तीन बहन है. उसके छोटे छोटे तीन बच्चे हैं. वह दूसरे प्रदेश में रहकर चालक का काम करता था. हाल ही में वह घर आया था. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन में कोहराम मच गया. मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पटेल, जिला पार्षद नंद कुमार यादव एवं स्थानीय समाजसेवी गुड्डू यादव ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




