पुनौरा में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

पुनौरा थाना क्षेत्र के फुलमत नगर के पास बुधवार की रात करीब 9.30 बजे दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के फुलमत नगर के पास बुधवार की रात करीब 9.30 बजे दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक जख्मी हो गया. मृतक की पहचान पुनौरा गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी मुसाफिर राम के 36 वर्षीय पुत्र सुखाड़ी राम के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरा बाइक सवार युवक आलोक कुमार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










