sitamarhi news : मोटर ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 May 2025 6:57 PM
थानाक्षेत्र के निमाही गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वार्ड संख्या नौ निवासी जयनाथ राय के पुत्र गणेश राय के रूप की गयी है.
बाजपट्टी. थानाक्षेत्र के निमाही गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वार्ड संख्या नौ निवासी जयनाथ राय के पुत्र गणेश राय के रूप की गयी है. बताया गया कि मोटर ठीक करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से जोरदार करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गयी, इसलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका. घटना रविवार देर शाम की बतायी गयी है. टेंपो से 1084 बोतल शराब बरामद, टेंपो जब्त रीगा. थाना में पदस्थापित पुअनि लालमोहन हरिजन ने गस्ती के दौरान एक टेंपो से बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है. पुलिस को रीगा-मेजरगंज पथ में मझौरा मोड़ के समीप सड़क के किनारे बिना नंबर प्लेट का एक टेंपो दिखा. टेंपो की तलाशी ली, तो सीट के नीचे बनवाये गये एक बॉक्स से 1084 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई. जिसकी मात्रा करीब 325 लीटर होगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि टेंपो का रजिस्ट्रेशन नंबर अस्पष्ट है. अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










