डुमरा में दो पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 7:45 PM
डुमरा थाना पुलिस ने संतोषी चौक के समीप रोड नंबर तीन स्थिति शिक्षा विभाग के कर्मी लक्ष्मण कुमार के घर पर छापेमारी कर उनके घर से दो देशी कट्टा एक कारतूस के साथ कर्मी के पुत्र हर्ष को गिरफ्तार किया हैं.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना पुलिस ने संतोषी चौक के समीप रोड नंबर तीन स्थिति शिक्षा विभाग के कर्मी लक्ष्मण कुमार के घर पर छापेमारी कर उनके घर से दो देशी कट्टा एक कारतूस के साथ कर्मी के पुत्र हर्ष को गिरफ्तार किया हैं. जिला पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को गुप्त सुचना मिली थी कि रोड नंबर तीन स्थीत कर्मी के घर पर हथियार होने की सूचना मिली. सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष ने एसआई पिंटु कुमार, आत्मानंद कुमार व अनुपम कुमारी समेत सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी कर हथियार के साथ के पुत्र हर्ष को गिरफ्तार किया गया.
टना के कंकड़बाग थाना में एक प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने दो देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. हर्ष को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. हर्ष पर पटना के कंकड़बाग थाना में एक प्राथमिकी दर्ज है. जिसमें हर्ष पर अपने साथियों के सहयोग से अपने एक साथी को उठा लेने का आरोप है. उस मामले में हर्ष जेल जा चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










