शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 May 2025 10:21 PM
थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम बेलसंड खुर्द में शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
बेलसंड. थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम बेलसंड खुर्द में शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी रौशन सहनी के रुप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति शराब के नशे में बेलसंड खुर्द गांव स्थित वीरेंद्र पांडेय के घर में घुस गया था. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










