मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

Updated at : 05 Feb 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

बथनाहा थाना अंतर्गत रूपौली रूपहरा पंचायत के कोईली गोट गांव में मंगलवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प में चाकू से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बथनाहा/सीतामढ़ी. बथनाहा थाना अंतर्गत रूपौली रूपहरा पंचायत के कोईली गोट गांव में मंगलवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प में चाकू से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान कोईली गांव निवासी प्रवीण यादव के 18 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार के रुप में की गई है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों समेत डीएम रिची पांडेय, एसपी अमित रंजन, डीएसपी रामाकृष्णा, सदर एसडीओ संजीव कुमार, सीओ अमरदीप कुमार व बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिसिसया कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया. पुलिस ने इस मामले में कोइली गांव निवासी मो अफजल अंसारी के पुत्र मो फकरुल अंसारी व दूसरे मो सहिम के भाई मो नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. –भीड़ के बीच युवक को घोंप दिया चाकू

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की शाम तकरीबन आठ बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद को रोकने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के लाख प्रयास के बाद भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. जिसमें नितिश नामक युवक चाकू लगने से घायल हो गया. चाकूबाजी के कारण भगदड़ की स्थिति में भी पुलिस ने हमलावार को अपनी हिरासत में ले लिया और आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

बोले अधिकारी

दो पक्षों के बीच विवाद के बीच भीड़ में एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति व दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शांति बहाल किया जा रहा है. अफवाह फैलाकर विधि-व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

रामकृष्णा, सदर डीएसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन