तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से युवक जख्मी, हालत नाजुक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 9:16 PM
थाना क्षेत्र के स्थानीय लाइन होटल के पास(एनएच 227) के पास रविवार की रात्रि में मधवापुर(मधुबनी) की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
चोरौत. थाना क्षेत्र के स्थानीय लाइन होटल के पास(एनएच 227) के पास रविवार की रात्रि में मधवापुर(मधुबनी) की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान स्थानीय जीवछ मुखिया के पुत्र संतोष मुखिया के रुप में की गयी है. इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिंताजनक स्थिति को लेकर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल संतोष मुखिया की एनएच 227 के किनारे ही वेल्डिंग की दुकान है. जिसे बंद कर वह घर जा रहा था. इसी क्रम में मधवापुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ठोकर से जख्मी हो गया. ठोकर मारकर चालक स्कॉर्पियो लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करते हुए थाना क्षेत्र के सकरम गांव में गाड़ी पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए थाना ले आयी. थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि अभी तक जख्मी या जख्मी के परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










