भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 170 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 6 बाइक जब्त

Author Birndra kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

शराब व बाइक सहित तस्कर के साथ एसएसबी जवान | Prabhat Khabar Network

सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर 170 लीटर नेपाली शराब और 6 बाइक जब्त की हैं. एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Smuggling bikes seized by SSB: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51वीं वाहिनी कन्हौली बीओपी कैंप के जवानों ने शुक्रवार की रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जवानों ने खाप गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या 331 के पास से 170 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे अन्य तस्कर

कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर घनश्याम पासवान ने बताया कि इस गुप्त सूचना आधारित कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कुल छह बाइक भी जब्त की गई हैं. हालांकि, जब एसएसबी के जवानों ने घेराबंदी की, तो अंधेरे का लाभ लेकर कई अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. फरार तस्करों की पहचान और धरपकड़ के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

गिरफ्तार तस्कर शिवहर जिले का निवासी

एसएसबी द्वारा की गई पूछताछ और जांच में गिरफ्तार तस्कर की पहचान अमरेश कुमार सहनी के रूप में हुई है. वह शिवहर जिले के धनकौल थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड संख्या-9 का रहने वाला है और उसके पिता का नाम दिवंगत सुखाड़ी सहनी है. एसएसबी ने जब्त शराब, सभी छह बाइक और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय कन्हौली थाना को सौंप दिया है.

प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को भेजा गया जेल

मामले की पुष्टि करते हुए कन्हौली थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार तस्कर अमरेश कुमार सहनी को चिकित्सीय जांच के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन