संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत

थाना क्षेत्र के रीगा प्रथम पंचायत के रीगा गोट गांव वार्ड नंबर तीन निवासी लड्डू राम की 24 वर्षीय पत्नी राजन देवी का शव घर में मिलते ही इलाके में खलबली मच गयी.
रीगा. थाना क्षेत्र के रीगा प्रथम पंचायत के रीगा गोट गांव वार्ड नंबर तीन निवासी लड्डू राम की 24 वर्षीय पत्नी राजन देवी का शव घर में मिलते ही इलाके में खलबली मच गयी. रीगा-मेजरगंज पथ में राइस मिल के समीप लडू राम अपने पत्नी के साथ घर बनाकर रहता है. वर्तमान समय में लड्डू राम कहीं बाहर जीवन बसर करने के लिए गया हुआ है. घर पर पत्नी दो वर्षीय पुत्री साथ में रह रही थी. सुबह राजन देवी का शव घर में पड़ा देखा गया, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ज्ञात हो कि मामला हत्या या आत्महत्या का है. अभी तक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. वैसे राजन देवी के परिजनों द्वारा अभी तक किसी प्रकार की सूचना या आवेदन प्राप्त नहीं हो सकी है. आर्म्स एक्ट व शराब मामले में तीन गिरफ्तार
बथनाहा. थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में अलग-अलग जगहों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिबेला गांव से आर्म्स एक्ट के आरोपित व स्थानीय लाल प्रसाद के पुत्र जय किशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, बथनाहा चौक से शराब के नशे में हंगामा करते स्थानीय मोहन मुखिया के पुत्र बिगु मुखिया व रामेश्वर महतो के पुत्र उमेश महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




