27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Jun 2025 8:01 PM

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम गोसाईपुर गांव में छापेमारी कर 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम गोसाईपुर गांव में छापेमारी कर 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान साधना कुमारी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 1.50 लीटर सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम हनुमान चौक के पास छापेमारी कर 1.50 लीटर सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान हनुमान चौक निवासी दिलीप कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 14 बोतल शराब व नौ बोतल बियर के साथ महिला गिरफ्तार सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम रजिस्ट्री चौक के पास छापेमारी कर 14 बोतल नेपाली सौंफी शराब व नौ बोतल बियर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राम दुलारी देवी स्थानीय प्रगास मुखिया की पत्नी है. थानाध्यक्ष देेवेंद्र चौधरी ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन