ट्रेन पर चढ़ने के दौरान जख्मी महिला की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 13 Aug 2025 6:49 PM
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के न्यू रून्नीसैदपुर हॉल्ट पर ट्रेन में चढ़ने में गिरकर बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गयी.
विज्ञापन
रीगा. तीन दिन पूर्व सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के न्यू रून्नीसैदपुर हॉल्ट पर ट्रेन में चढ़ने में गिरकर बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गयी. मृतका महासुंदरी देवी(50 वर्ष) रीगा थाना क्षेत्र के अशोगी सोनार बाजार निवासी रघुनंदन ठाकुर की पत्नी थी. परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया.
112 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रीगा. रामनगरा पुलिस पिकेट की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की शाम रामनगरा गांव में छापेमारी कर 112 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के ठागा पासवान के पुत्र रामप्रवेश पासवान के रुप में की गयी है. पिकेट प्रभारी पुअनि राम गणेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










