डुमरा में सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Jun 2025 8:08 PM

विज्ञापन

डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22) के पास बीते 29 मई को अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22) के पास बीते 29 मई को अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतका की पहचान परोहा गांव निवासी मोहन चौधरी की पत्नी मुन्नी देवी(45 वर्ष) के रुप में की गयी है. महिला का इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा था. मृतका के पति ने डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 29 मई की अहले सुबह मुन्नी देवी अपने घर से दुकान जा रही थी. इसी दौरान परोहा एनएच-22 पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन