बथनाहा में दो ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, सात यात्री जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 9:06 PM
थाना अंतर्गत योगिवाना पेट्रोल पंप के समीप एनएच-77 पर मंगलवार को दो बेकाबू ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी
बथनाहा. थाना अंतर्गत योगिवाना पेट्रोल पंप के समीप एनएच-77 पर मंगलवार को दो बेकाबू ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है. वहीं, करीब सात यात्री जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों टेंपो के चालक टेंपो को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय चौकीदार पप्पु कुमार व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लिनिक एवं अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मृत महिला की पहचान सीतामढ़ी नगर निगम अंतर्गत हुसैना, मेहसौल निवासी मो ऐनुल की पत्नी नुऐना खातून के रुप में की गयी है. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की प्राथमिक जांच की और शव तथा दोनों टेंपो को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जब्त किये गये एक ऑटो रिक्शा से करीब 145 लीटर नेपाली सौंफी शाब लदी हुई थी, जिसे पुलिस ने टेंपो समेत जब्त कर लिया. टेंपो पर लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट दिखायी नहीं दे रहे हैं. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि शराब व टेंपो को जब्त कर लिया गया है. दोनों टेंपो चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










