ePaper

पत्नी की हत्यारोपित गिरफ्तार

Updated at : 30 Jun 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्यारोपित गिरफ्तार

सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत इशनाथ नगरपालिका सात से रौतहट जिले की पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

बैरगनिया/रौतहट (नेपाल). सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत इशनाथ नगरपालिका सात से रौतहट जिले की पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपित की पहचान स्थानीय जिले के इशनाथ नगरपालिका सात निवासी फैयाद मियां के रूप में हुई है. रौतहट पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी दीपक कुमार राय ने मिडिया को बताया कि बीते 11 मार्च 2022 को इशनाथ नगरपालिका चार मठिया गांव स्थित भगाई साह बनिया के खेत से एक विवाहिता की क्षत विक्षत शव बरामद किया गया था. शव की पहचान फैयाद मियां की पत्नी चांदनी खातून के रूप में की गयी थी. हत्या की जांच में उसका पति फैयाद आरोपी निकला था. तभी से वह फरार चल रहा था. रविवार को रौतहट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. 186 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, दो नामजद बेलसंड. थाना क्षेत्र के पताही गांव के आम बगीचा से पुलिस ने 750 एमएल की 186 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. हालांकि, तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने तस्कर की पहचान पताही गांव निवासी विशाल कुमार, पिता वृजनंदन राय व दीपू कुमार, पिता रामप्रवेश राय के रूप में की गयी है. दोनों पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन