हैलो....आपके इलाके में तटबंधों की क्या स्थिति है
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 15 Jun 2025 7:30 PM
मॉनसून के सक्रिय होते ही बागमती, झीम, लखनदेई व अधवारा समूह नदियों के जलस्तरों के साथ-साथ संभावित बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने 15 अक्तूबर तक के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष क्रियाशील कर दिया गया.
डुमरा. मॉनसून के सक्रिय होते ही बागमती, झीम, लखनदेई व अधवारा समूह नदियों के जलस्तरों के साथ-साथ संभावित बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने 15 अक्तूबर तक के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष क्रियाशील कर दिया गया. डीएम रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया है. वहीं, एसडीसी मो इस्लाम को नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी नामित किया है. इसके अलावे डीएम ने एसडीआरएफ के निरीक्षक को न्यूनतम दो कर्मियों को नियंत्रण कक्ष में सूचना प्राप्त करने के लिए रोस्टर के अनुसार अलग से प्रतिनियुक्त करेंगे.
— प्रतिदिन प्राप्त करेंगे बाढ़ से संबंधित सूचनानियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी व कर्मियों को डीएम ने बाढ़ अवधि में विभिन्न माध्यमों से संवाद प्राप्त करने का दायित्व सौपा है. साथ ही प्रतिदिन सभी सीओ, बीडीओ, तटबंधों पर प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व तटबंधों की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त तटबंध प्रहरियों से बाढ़ की स्थिति के संबंध में दूरभाष से संपर्क कर सूचना प्राप्त करेंगे व प्राप्त सूचनाओं को पंजी में संधारित कर प्रभारी अधिकारी के समक्ष उपस्थापित करेंगे.
— इन तैयारियों के साथ जिला नियंत्रण कक्ष एक्टिव▪︎ दूरभाष संख्या- 06226-250316
▪︎ तीन पालियों में अधिकारी व कर्मी तैनात ▪︎ एसडीआरएफ के दो कर्मी भी होंगे प्रतिनियुक्त ▪︎ एसडीआरएफ के एक टीम तैयारी के साथ अलर्ट ▪︎ एक अग्निशमन दस्ता को किया गया प्रतिनियुक्त ▪︎ सिविल सर्जन को करना हैं डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति— तीन पालियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष
उक्त नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में 24 घंटे कार्य करेगा. इसके लिए तीन टीम (ए,बी,सी) बनाया गया हैं. टीम-ए में उधोग विस्तार अधिकारी तो टीम-बी में डीसीओ एवं टीम-सी में श्रम अधीक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी टीमों में तीन-तीन कर्मियों को भी शामिल किया गया है. बताया गया है कि प्रथम पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक तो द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक कार्यरत रहेगा.
— इन नदियों के जलस्तरों की होगी निगरानीस्थान नदी खतरे का निशान
ढेंग रेलवे पुल बागमती 71.00 मीटर सोनाखान बागमती 68.80 मीटर डुब्बाघाट बागमती 61.28 मीटर चंदौली बागमती 59.06 मीटर कटौझा बागमती 55.00 मीटर सोनबरसा झीम 81.85 मीटर सुंदरपुर अधवारा 61.70 मीटर पुपरी अधवारा 55.79 मीटर गोआवाड़ी लालबकेया 71.12 मीटर — क्या कहते हैं अधिकारी जिले में संभावित बाढ़ व तटबंधों पर निगरानी रखने एवं सूचना प्राप्त करने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष कार्यरत कर दिया गया है. यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा. नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिदिन बीडीओ, सीओ व तटबंधों पर प्रतिनियुक्त अभियंता व प्रहरियों से सूचना प्राप्त किया जाना है.रिची पांडेय, डीएम.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










