मारपीट मामले का वारंटी गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Jul 2025 6:59 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के बहेरा कैलाशपुर टोला में छापेमारी कर स्थानीय खहेरु मांझी को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के बहेरा कैलाशपुर टोला में छापेमारी कर स्थानीय खहेरु मांझी को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व के मारपीट मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था.

ई रिक्शा व उसमें लदी 108 लीटर शराब जब्त

मेजरगंज. बसबिट्टा एसएसबी कैंप के जवानों ने बुधवार की रात पचहरवा गांव के समीप से शराब से लदी बीआर-30, इआर- 0896 नंबर की ई रिक्शा को जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर फरार होने में सफल रहा. जब्त ई रिक्शा से 108 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गयी. इस संबंध में गुरुवार को एसएसबी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पूर्व के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने बुधवार की रात को थाना क्षेत्र के बेलवा पररी गांव से स्थानीय बच्चा राय, विकल राय व गणेश राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध पूर्व के विवाद में न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन