उप प्रमुख पद के लिए छह मई को होगा मतदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 10:29 PM
प्रखंड उप प्रमुख गणेश पासवान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद से रिक्त हुए पद पर चुनाव की तिथि तय होने के बाद एक बार फिर से उप प्रमुख चुनावी की सरगर्मी तेज हो गई है.
रीगा. प्रखंड उप प्रमुख गणेश पासवान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद से रिक्त हुए पद पर चुनाव की तिथि तय होने के बाद एक बार फिर से उप प्रमुख चुनावी की सरगर्मी तेज हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग, पटना के सचिव द्वारा चुनाव की तिथि 6 मई 2024 निर्धारित की गई है. इसकी विधिवत सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत को भेज दी गई है. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष आनंद ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचित किया जा रहा है. चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उसी रोज नवनिर्वाचित उप प्रमुख का शपथ ग्रहण भी संपन्न होगा. चुनाव जिला अपर समाहर्ता स्तर के पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










