यातायात सिपाही द्वारा रुपये लेने का वीडियो वायरल

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 30 Jun 2025 7:15 PM

विज्ञापन

शहर के मेहसौल चौक स्थित स्टेशन रोड पर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही द्वारा रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर के मेहसौल चौक स्थित स्टेशन रोड पर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही द्वारा रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में एक युवक ड्यूटी पर तैनात वर्दी पहने व्यक्ति को रुपए दे रहा है. बताया जा रहा है कि रुपए देने वाला व्यक्ति ऑटो रिक्शा चालक है, जो सड़क किनारे अवैध पार्किंग के लिए रुपए दे रहा था. बता दें कि मेहसौल चौक से लेकर स्टेशन रोड व मेहसौल गुमटी तक सुबह से शाम तक भारी भीड़ रहती है, जिसके कारण सड़क किनारे तक गाड़ियों की लाइन लगी रहती है. इसी बीच रेलवे स्टेशन व मेहसौल चौक से डुमरा व जानकी स्थान जाने वाले दर्जनों टेंपो चालक सवारी बैठाने के लिये ऑटो को इधर-उधर करते रहते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है. हालांकि, उक्त वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन