सर्व सम्मति से उमेश साह बने प्रखंड उप प्रमुख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 9:40 PM
पूर्व उप प्रमुख गणेश पासवान पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के बाद से रिक्त पद पर पंचायत निर्वाचन आयोग, पटना के निर्देशानुसार सोमवार को चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से पंस सदस्य उमेश साह को उप प्रमुख घोषित किया गया.
रीगा. पूर्व उप प्रमुख गणेश पासवान पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के बाद से रिक्त पद पर पंचायत निर्वाचन आयोग, पटना के निर्देशानुसार सोमवार को चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से पंस सदस्य उमेश साह को उप प्रमुख घोषित किया गया. इससे पूर्व एक मात्र उन्हीं द्वारा नामांकन दाखिल किया गया. पंस सदस्य राकेश कुमार सिंह के प्रस्ताव एवं राजेश राय के समर्थन के बाद किसी ने विरोध में नामांकन नहीं दिया. कुल 23 पंचायत समिति सदस्य वाले प्रखंड के इस चुनाव में 15 सदस्यों ने भाग लिया. बताया गया कि अनुमंडल कार्यालय, सीतामढ़ी सदर के कार्यालय कक्ष में उप प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उप प्रमुख के पद पर उमेश साह निर्वाचित घोषित किए गए. प्रखंड प्रमुख निर्मला देवी, अरुण कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रामा शंकर राय व विपिन कुमार यादव समेत अन्य ने उप प्रमुख शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










