sitamarhi news : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 May 2025 6:52 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर. थाने की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव निवासी लखिंदर साह के पुत्र अजय साह व मननपुर गावं निवासी प्रमोद उर्फ प्रभु सहनी के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. बताया गया कि थाना क्षेत्र के देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-11 बलिगढ़ गांव निवासी कैलाश साह के पुत्र राजू कुमार साह ने अपनी बाइक चोरी को लेकर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में बताया गया था कि बालीगढ़ गांव वार्ड संख्या तीन में उनकी बर्तन की दुकान है. विगत तीन मई की दोपहर करीब 12:00 बजे उसकी दुकान से बीआर-30, एएम-7247 नंबर की अपाचे बाइक) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. उक्त बाइक के सभी कागजात बाइक की डिक्की में ही रखे हुए थे. इसके बाद पुलिसने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोरसंड गांव के रेलवे गुमटी के समीप एक बगीचे में एक बाइक के साथ दो युवक संदिग्ध अवस्था में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बाइक के साथ दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ व जांच के क्रम में उक्त बाइक चोरी की निकली, जो विगत तीन मई को बलिगढ़ से चोरी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन