बथनाहा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 9:37 PM
थाना अंतर्गत एनएच-227 स्थित बथनाहा महारानी स्थान के समीप शनिवार की शाम को सीतामढ़ी से सुरसंड की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
बथनाहा. थाना अंतर्गत एनएच-227 स्थित बथनाहा महारानी स्थान के समीप शनिवार की शाम को सीतामढ़ी से सुरसंड की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही बाइक सवार संतुलन खो दिया और बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गये. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बाइक चालक के सिर से हेलमेट निकल गया और सिर टकराने के कारण उसका सिर फट गया, जिसके चलते अत्यधिक खून के रिसाव होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसके एक अन्य साथी की भी मौके पर ही मौत हो गयी. बाद में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की प्राथमिक जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर ली. समाचार लिखे जाने तक मृत युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










