बाजपट्टी में आर्म्स के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देशी कट्टा के साथ धराया | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में पुलिस ने छापेमारी कर दो बदमाशों को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एक मोबाइल में नेपाली सिम भी मिला है।

विज्ञापन

बाजपट्टी(सीतामढ़ी). थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बुधवार की रात बसहा बांध स्थित बांसबाड़ी में छापेमारी कर आर्म्स के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बसहा गांव निवासी प्रभाकर कुमार के पुत्र ज्ञानेंद्र उर्फ टिंकू एवं शैलेंद्र ठाकुर के पुत्र धर्मवीर के रूप में की गई है. कार्रवाई टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा गोली तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया है. बरामद मोबाइल में से एक में नेपाली सिम लगा पाया गया है. गिरफ्तार ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ टिंकू के खिलाफ बाजपट्टी थाना में कई मामला दर्ज है. वहीं, दरभंगा जिले के जाले के अलावा, सुरसंड थाना तथा सहियारा थाना में भी उसका आपराधिक इतिहास दर्ज है. आर्म्स अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि कुणाल कुमार, पुअनि प्रमोद कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन