नेपाल के रौतहट में गंडक नहर से महिला का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

नेपाल के रौतहट जिले में गंडक नहर के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बैरगनिया/रौतहट(नेपाल).\ सीतामढ़ी जिला से सटे नेपाल के रौतहट जिले के राजपुर नगरपालिका वार्ड नंबर तीन स्थित राजपुर-फतुआ सड़क खंड के पास गुरुवार की सुबह गंडक नहर के एक गड्ढे से एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय राजपुर और जिला पुलिस कार्यालय रौतहट की अपराध अनुसंधान (क्राइम इन्वेस्टिगेशन) टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गड्ढे से महिला के शव को बाहर निकाला. जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, मृतका की पहचान परोहा नगरपालिका वार्ड नंबर पांच निवासी शेख मोबिन की पत्नी मुस्कान खातून(24 वर्ष) के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकालकर घटनास्थल पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल गौर भेज दिया गया है.जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी बसंत गौतम ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने घटना के पीछे की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन