सीतामढ़ी: आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, गाढ़ा पुलिस ने 4 फरार आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
चार फरार आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

सीतामढ़ी: आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, गाढ़ा पुलिस ने 4 फरार आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

रून्नीसैदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे चार आरोपितों के घर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार चस्पा किया है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Sitamarhi Police Action: सीतामढ़ी जिले की गाढ़ा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक बड़ी कार्रवाई की है . पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे चार शातिर आरोपितों के घरों पर कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तिहार चस्पा (चिपकाया) किया है . यह पूरी कार्रवाई वर्ष 2022 में सुप्पी थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसमें ये सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हैं.

विभिन्न पंचायतों में पुलिस की दबिश, ढोल-नगाड़ों के बीच चस्पा हुआ इश्तेहार

न्यायालय के कड़े रुख के बाद गाढ़ा थाने के एएसआई सुनील कुमार ने मानिकचौक पश्चिमी पंचायत निवासी अरविंद महाराज के पुत्र शिवशंकर महाराज के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया . वहीं, दूसरी तरफ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सुमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानिकचौक उत्तरी पंचायत के बिचला टोला निवासी रामसागर साह के पुत्र विजय साह, मानिकचौक पश्चिमी पंचायत के सोनारपट्टी निवासी दशरथ साह के पुत्र उपेंद्र साह और वार्ड संख्या-2 निवासी विनोद रावत के पुत्र विकास कुमार के घर पर माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चस्पा किया .

क्या था साल 2022 का पूरा मामला: भारी मात्रा में हथियार हुए थे बरामद

पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2022 का है जब सुप्पी थाना क्षेत्र के बसंत खुर्द स्थित मध्य विद्यालय के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी की थी . इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मौके से छह शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था . उस समय बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, नेपाली खुखरी, धारदार चाकू और लोहे का फाइटर बरामद किया गया था . इसी मामले में ये चारों आरोपित फरार चल रहे थे, जिन पर अब कानूनी शिकंजा पूरी तरह कस गया है.


विज्ञापन
Rakesh Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन