120 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भिट्ठा पुलिस की गिरफ्त में तस्कर. | Prabhat Khabar Network
सुरसंड के धोबियाही गांव में भिट्ठा पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी।
शराब तस्कर सीतामढ़ी: जिले के सुरसंड सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिट्ठा पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है. गुरुवार की रात नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने धोबियाही गांव स्थित पुल के समीप से नेपाल से अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही 120 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को रंगेहाथ धर दबोचा.
आपके शहर में
सअनि नवीन साह के नेतृत्व में हुई त्वरित कार्रवाई
थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. इसी क्रम में धोबियाही पुल के पास संदिग्ध बाइक चालक को रोककर जांच की गई.
- बरामदगी: तस्कर के पास से 300 एमएल वाली कुल 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई.
- जब्त वाहन: शराब तस्करी में उपयोग की जा रही बाइक को पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया.
- तस्कर की पहचान: गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भीखा गांव (वार्ड संख्या 12) निवासी मुकेश ठाकुर के पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है.
जब्त शराब के साथ तस्कर गया न्यायिक हिरासत में
सअनि नवीन साह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए