450 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 12 Aug 2025 7:02 PM

विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने सोमवार की रात पिलर संख्या 303/23 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने सोमवार की रात पिलर संख्या 303/23 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर गांव निवासी सुकेश्वर मुखिया के पुत्र रूपेश मुखिया व परिहार थाना क्षेत्र के पिपरा विशनपुर गांव निवासी गुदर पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में हुई है. एसएसबी के उपनिरीक्षक सामान्य अशीष चंद्र प्रामाणिक के नेतृत्व में जब्त शराब व गिरफ्तार दोनों तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है. वाहन चेकिंग अभियान में 53 हजार का कटा चालान सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 39 हजार जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में 14 हजार यानी कुल 53 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन