चार बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सत्यमचा गांव में छापेमारी कर चार बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सत्यमचा गांव में छापेमारी कर चार बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय निवासी आदित्य कुमार एवं पवन कुमार के रूप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्प���द अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 269 बोतल शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 269 बोतल शराब व दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव निवासी लव कुमार के रुप में कह गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि भासर चौक के पास से 42 बोतल, बरियारपुर बाजार से बाइक के साथ 46 बोतल व कांटा चौक से चोरी की एक बाइक व तस्कर के साथ 181 बोतल शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










