इंदरवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 243 पशुओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image

सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image

सीतामढ़ी में 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा वाइब्रेंट ग्राम इंदरवा में एक नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 243 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया, जिससे 51 पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभ मिला.

विज्ञापन

Sitamarhi News: 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी-II की ओर से वाइब्रेंट ग्राम इंदरवा (सोनबरसा) में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान पशुपालकों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया.

243 पशुओं की हुई स्वास्थ्य जांच

क्षेत्र मुख्यालय बेतिया से पहुंचे सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा पदाधिकारी) डॉ. विनीत कुमार ने शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया. बीमारियों की जांच के साथ पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव और उपचार से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया गया.

51 पशुपालकों को मिला लाभ

शिविर में कुल 51 पशुपालकों ने भाग लिया. इस दौरान 243 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया. जरूरतमंद पशुपालकों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं.

सीमावर्ती गांवों में जागरूकता पर जोर

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सहियारा थाना में औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को मिले सख्त निर्देश

thumb _loom_001.jpg (2).jpeg


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन