बागमती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत बागमती नदी के उसपर खेत से घास- भूसा लेकर दोनों सगी बहन लौट रही थी. इसी दौरान छोटी बहन डूबने लगी, तो बड़ी बहन छोटी को बचाने के क्रम में दोनों डूब गई .
तरियानी: थाना क्षेत्र अंतर्गत बागमती नदी के उसपर खेत से घास- भूसा लेकर दोनों सगी बहन लौट रही थी. इसी दौरान छोटी बहन डूबने लगी, तो बड़ी बहन छोटी को बचाने के क्रम में दोनों डूब गई .सुरागाही पंचायत के दस्तरा निवासी धर्मेंद्र सहनी की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी और 12 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की डुबने से मौत हो गई है. यहां घटना शनिवार की सुबह 9 बजे की है. इस बड़ी घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं तरियानी थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव को सौंप दिया गया है. इसकी पुष्टि तरियानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




