sitamarhi news : नौ किलो गांजे के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 May 2025 7:20 PM

विज्ञापन

माधोपुर एसएसबी कैंप के 20 वीं बटालियन के जवानों ने रविवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 133/34 के समीप से नौ किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मेजरगंज. माधोपुर एसएसबी कैंप के 20 वीं बटालियन के जवानों ने रविवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 133/34 के समीप से नौ किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गयी है. सहायक कमांडेंट अमित सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एएसआइ जीडी उत्तम प्रधान कर रहे थे. कुआरी मदन के रास्ते नेपाल से गांजा तस्करी कर लाने की सूचना प्राप्त हुई थी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत गोरैता थाना क्षेत्र के सुखचैना गांव निवासी बालकिशोर महतो का पुत्र रामपाल महतो तथा उसी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी आसन मंडल के पुत्र राम दरेश मंडल के रूप में की गयी. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नेपाल के माधोपुर निवासी मुख्य विक्रेता जय किशोर से गांजा लिया था तथा उसे शिवहर पहुंचाना था. जब्त गांजा व गिरफ्तार किए गए दोनो तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सुपुर्द किया गया. समाचार लिखे जाने तक थाना में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन