sitamarhi news : लूटे गये मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 May 2025 10:13 PM

विज्ञापन

दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार मिरचाईपट्टी निवासी योगेंद्र चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार एवं हुसैना वार्ड नंबर 36 निवासी विनोद राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात लूट के मोबाइल के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार मिरचाईपट्टी निवासी योगेंद्र चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार एवं हुसैना वार्ड नंबर 36 निवासी विनोद राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल 2025 को शहर के मुख्य सड़क स्थित नटराज वस्त्रालय के पास से एक व्यक्ति का मोबाइल व रुपए छीन लिया गया था. जिसको लेकर थाने में कांड संख्या 269/25 का मामला दर्ज कराया गया था. जांच के दौरान दोनों आरोपी के संलिप्त रहने की जानकारी मिली. बाद में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दोनों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से छीनी गयी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन