sitamarhi news : पूर्व के मामले में आरोपित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 May 2025 7:22 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के खैरवा टोले खाप गांव में छापेमारी कर स्थानीय सागर साह उर्फ विद्यासागर साह तथा भाई रवि साह उर्फ रवि कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के खैरवा टोले खाप गांव में छापेमारी कर स्थानीय सागर साह उर्फ विद्यासागर साह तथा भाई रवि साह उर्फ रवि कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पूर्व के मामले में दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था. मारपीट मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार मेजरगंज. थाने की पुलिस ने शनिवार की रात मुख्यालय पंचायत के मलाही टोला से स्थानीय राजेश महतो को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व के मारपीट मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. 268 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार बैरगनिया. थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को अशोगी चौक केे पास से नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कठिया बाजार बसंतपुर निवासी राम सकल राय के पुत्र पारस कुमार(24 वर्ष) के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 268 बोतल शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त उसकी बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन