आज मनाया जायेगा शिवहर जिला का 31वां स्थापना दिवस

शिवहर जिला रविवार को 30 वर्ष पूरे होकर 31वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है.
शिवहर . शिवहर जिला रविवार को 30 वर्ष पूरे होकर 31वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पंडित रघुनाथ झा के अथक प्रयास के बाद बिहार के तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव के द्वारा छह अक्टूबर 1994 को शिवहर को जिला का दर्जा दिलाया गया. शिवहर पहले सीतामढ़ी जिला का अंग था. शिवहर को जिला बनने के बाद विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रसर रहा है. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार की शाम पांच बजे समाहरणालय के संवाद कक्ष में शिवहर जिला का 31वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. रविवार की सुबह सात बजे समाहरणालय से जीरोमाइल चौक तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी. साथ ही रविवार की सुबह आठ बजे समाहरणालय मैदान में पौधारोपण किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










