sitamarhi news : दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति जख्मी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 May 2025 7:28 PM

विज्ञापन

सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 22 के नरौली मोड़ के पास शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक सहित तीन व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 22 के नरौली मोड़ के पास शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक सहित तीन व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी तीनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के दोस्तियां निवासी नरेश महतो के पुत्र राजू कुमार, बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भासेपुर रतवारा निवासी स्व महेंद्र मुखिया के पुत्र राजगीर मुखिया व लीलाधर मुखिया के पुत्र अमृत मुखिया के रूप में की गयी है. इमरजेंसी चिकित्सक डॉ अजीत कुमार ने बताया कि अमृत मुखिया की हालत नाज़ुक बनी है. जानकारी के अनुसार, राजू मुखिया अपने बाइक से सीतामढ़ी से घर जा रहा था. वहीं, राजगीर मुखिया व अमृत मुखिया भुतही से बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान नरौली मोड़ के पास दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन