कोचिंग संचालक के घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी

बभनगामा गांव के वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने कोचिंग संचालक के आवासीय घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब छह लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर ली.
रीगा. थाना क्षेत्र की बभनगामा पंचायत के बभनगामा गांव के वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने कोचिंग संचालक के आवासीय घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब छह लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी सोनेलाल राय के पुत्र विपिन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि सरस्वती पूजा के अवसर पर अपने कोचिंग सेंटर पर व्यस्त था. कोचिंग चलाकर जीवन यापन करता हूं. पत्नी और बच्चे भी कोचिंग सेंटर पर ही साथ थे. गांव में आवासीय घर में ताला लगा हुआ था. पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद देर रात्रि जब घर पहुंचा तो देखा घर के अंदर का दरवाजा खुली हुई थी. घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था. आलमारी के अंदर रखा हुआ 30 ग्राम के सोने का हार, सोने के कान का बाली, टीका, नथिया, अंगूठी एवं नकद 10 हजार रुपये समेत कुल छह लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर ली. सरपंच प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने घटना की पुष्टि की है. वहीं, लगातार बढ़ रहे चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




